जनसंख्या गणना में होगा सरना कोड का एक कॉलम
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 20 से 30 मई तक आयोजित होने वाली जय हिंद सभा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य के नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा, जिसमें पूर्व सैनिक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के सम्मान में कांग्रेस द्वारा आयोजित किया जायेगा।

इसके साथ ही, महतो ने सरना कोड के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरना कोड आदिवासियों के लिए प्राकृतिक पूजा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। कांग्रेस की मांग है कि जनसंख्या गणना के दौरान सरना कोड का एक कॉलम रखा जाये। इस मुद्दे को लेकर 26 मई को रांची राजभवन के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version