पूर्व विधायक अनंत ओझा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन पूरी तरह विफल
रांची। साहिबगंज जिले में शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने सोमवार को अपने दुकानों को बंद रखा। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। व्यवसायी की सरेशाम हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी बताया।

वहीं, राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने भी इस घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version