रांची। राजधानी रांची में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई एसएससी से मिली सूचना के आधार पर की गई।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र में कुछ अभ्यर्थी अनुचित तरीके से परीक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और छह लोगों को पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले परीक्षा केंद्र प्रबंधन तक पहुंची थी, जिसके बाद एसएससी को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएससी ने रांची पुलिस से संपर्क किया।
फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस तरीके से की जा रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version