बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने बुधवार को इस्तीफा दिया और आज केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

बुधवार को वे पटना पहुंचे। वे बंगाल के भी राज्यपाल हैं। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री और आलाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मंत्रियों का परिचय भी कराया।

गौरतलब है कि त्रिपाठी दूसरी बार बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। 27 नवंबर 2014 से 15 अगस्त 2015 तक त्रिपाठी बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए की बैठक में सर्वसहमति से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version