Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»फिर चकमा देकर भागा जीदन गुड़िया, दो नक्सली गिरफ्तार
    खूंटी

    फिर चकमा देकर भागा जीदन गुड़िया, दो नक्सली गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी: कुख्यात नक्सली और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया एक बार फिर अपने सात-आठ गुर्गांे के साथ फरार होने में सफल रहा, पर पुलिस ने उसके दो करीबी और हार्डकोर नक्सली प्रभुसहाय नाग उर्फ डेंडे और रोशन बोदरा को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन मोटरसाइकिलें, मोबाइल, पिट्ठू , बाइक बनाने के सामान के अलावा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में सफलता पायी है। दोनों तोरपा के जिलंंिगबुरू गांव के रहने वाले हैं।

    अपने कार्यालय में पत्रकारों को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ के कुछ उग्रवादी तोरपा थाना के तपकारा ओपी क्षेत्र के जिलिंगबुरू जंगल में शरण लिये हुए हैं और किसी गड़ी आपराधिक योजना को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसपी के निर्देश पर तोरपा के एसडीपीओ नाजीर अख्तर के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया, जिसमें तोरपा के थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, तपकारा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, एसआइ जगदीश चंद्र मुर्मू, एसआइ जवाहर लाल शर्मा और तपकारा के रिजर्व गार्ड को शामिल यिा गया। एसपी के अनुसार पुलिस मंगलवार की शाम जैसे ही जिलिंगबुरू जंगल पहुंची, तो कुछ अपराधी एक त्रिपाल के नीचे हथियार के साथ बैठे नजर आये। पुलिस को देखते ही सभी अपराधी घने जंगल का लाभ उठा कर भागने लगे, पर पुलिस के जवानों ने प्रभुसहाय और रोशन को खदेड़ कर पकड़ लिया।

    ये सामान हुआ बरामद
    उनके पास से एक सीबीजेड, एक करिज्मा और एक हीरो होंडा बाइक के अलावा मोबाइल, सिम, पिट्ठू के अलावा दैनिक उपयोग के सामान, दवा, चटाई और कल-पूर्जे बरामद किये गये। गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि फरार नक्सलियों में जीदन गुड़िया के अलावा ऐठल बादरा संतोष कंडुलना, सुखराम गुड़िया, उड़नदेव स्वांसी और संजय डहंगा शामिल हैं। प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ नाजीर अख्तर, थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, ओपी प्रभारी सीएस आजाद आदि भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुर्घटना में निगरानी इंस्पेक्टर जीतेंद्र की पत्नी और भाई की मौत
    Next Article मोरहाबादी मैदान में 10 हजार लोगों के साथ सीएम ने किया योग, कहा हर दिन करें योग, रहें निरोग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

    October 12, 2025

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 26, 2025

    मोदी सरकार से पहले हम दूसरे देशों के पास हाथ फैलाते थे, अब हम उनकी मदद करते हैं: नीलकंठ

    September 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
    • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
    • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
    • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
    • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version