Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»ममता ने कहा- GST नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की दूसरी ऐतिहासिक गलती
    राजनीति

    ममता ने कहा- GST नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की दूसरी ऐतिहासिक गलती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू होने से मात्र 60 घंटे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रणाली को बड़ी भूल बताया। उन्होंने कहा कि वह जीएसटी को लेकर बहुत चिंतित हैं। खासकर इसको लागू करने के तौरतरीकों को लेकर। ”

    सीएम ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र जीएसटी को लागू करने के लिए जरूरत से ज्यादा जल्दी कर रहा है, ये नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की दूसरी ऐतिहासिक गलती होगी। हम शुरुआत से ही जीएसटी का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह इसे लागू करने को लेकर केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है, उसे लेकर अब हम बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हमें चिंता इसके क्रियान्वयन को लेकर भी है। इसे लागू करने से पहले पर्याप्त समय लिया जाना चाहिए।

    अपने फेसबुक पोस्ट में ममता ने कहा कि पूरी व्यापारी समुदाय खासकर छोटे और मझोले किस्म के व्यापारी डरने के साथ असमंजस में भी हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने में केवल 60 घंटे बचे हैं और कोई नहीं जानता कि वास्तव में क्या होने वाला है।

    सीएम ममता ने कहा कि दवाओं सरीखी जरूर चीजें बहुत सी जगहों पर उपलब्ध नहीं हैं। बहुत से सामानों के दाम स्पष्टता और कुप्रबंधन के कारण बढ़ रहे हैं। मौजूदा व्यवस्था में 20 अलग तरह के टैक्सों के प्रावधान हैं। हम सभी महसूस करते हैं कि एक टैक्स प्रणाली और देश में सभी बाजारों का एकीकरण बहुत राहत देगा। बशर्ते सही तरीके से जीएसटी लागू हो।

    अपने पोस्ट के माध्यम से ममता ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी सात सालों से जीएसटी का जमकर विरोध कर रही थी, लेकिन जैसे ही वो खुद सत्ता में आई, उसका रुख बदल गया। उन्होंने कहा कि देश अभी एक जुलाई से इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं। खासकर छोटे बिजनेस करने वाले तो कतई तैयार नहीं। नए तौर तरीकों के हिसाब से न तो उनके पास रसीदें हैं और न ही आईटी सिस्टम। इसके लिए अभी छह महीनों की जरूरत थी ताकि हम इसके लिए खुद को तरीके से तैयार कर पाते और सभी संबंधित पक्षों को लागू करने के बारे में ढंग से बता पाते।

    ममता ने फेसबुक पोस्ट में कहा, जीएसटी लागू करने के लिए और अधिक समय देने के हमारे बार-बार के सुझाव को अनसुना कर दिया गया। केंद्र के इस कदम के विरोध स्वरूप तृणमूल कांग्रेस जीएसटी को लागू करने को लेकर 30 जून की आधी रात को संसद में होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवनभूमि कब्जाने वाले भू-माफिया के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई
    Next Article राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने किया नामांकन, लालू यादव नहीं रहे मौजूद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    May 25, 2026

    डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 19, 2026

    कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    • नेपाल में कैंसर की दवाओं की भारी किल्लत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version