Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इसीआरकेयू ने रेलमंत्री को दी बधाई
    झारखंड

    इसीआरकेयू ने रेलमंत्री को दी बधाई

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। रेलकर्मियों के विभिन्न लंबित मामलों पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाई किये जाने का भरोसा जताते हुए इसीआरकेयू के अपर महामंत्री डी के पांडेय ने पीयूष गोयल को दोबारा रेलमंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। गोयल के पुन: रेलमंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के अवसर पर आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेल मंत्रालय पहुंचे और उनसे औपचारिक मुलाकात कर बधाई दी।
    आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा तथा इसीआरकेयू डाल्टनगंज शाखा सचिव सुनिल सिंह ने बताया कि हमें भरोसा है कि रेलमंत्री रेल की तरक्की के साथ ही रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।
    फेडरेशन और इसीआरकेयू की प्रमुख मांग हैं
    पुरानी पेंशन बहाल हो, भारतीय रेल का निजीकरण न हो, कर्मचारियो की कमी दूर की जाये, लार्सजेस स्कीम को बहाल किया जाये तथा सभी रेलकर्मियों को एक निश्चित आयु के बाद एक आश्रित को योग्यता अनुसार रेलसेवा में बहाल किया जाये। ट्रैकमैन को अन्य विभागों में जाने के लिए फेडरेशन द्वारा रखे गये प्रस्ताव को स्वीकार किया जाये। जोखिम भरा कार्य करने वाले सिगनल और टेलकम, कैरेज, टीआरडी, विद्युत, ब्रीज, परिचालन के पोर्टर और शंटमैन आदि को जोखिम भत्ता स्वीकार किया जाये। चेकिंग कर्मचारियों को रनिंग कर्मचारी घोषित कर रनिंग की सेवालाभ दिया जाये। रेल कालोनियों और आवासों की हालत ठीक करते हुए आधुनिक सुविधाएं दी जाये। स्टेशन मास्टर कार्यालय, क्रू लाबी सहित सभी कार्यस्थल पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया हो, एपेक्स लेवल के पर्यवेक्षकों को राजपत्रित स्तर दिये जाने की मांग पूरी की जाये। शैक्षणिक भत्ते को स्नातक स्तर के लिए बढ़ाई जाये। एक्ट अप्रेंटिस की समस्या का समाधान हो। मिनिमम वेज, फिटमेंट फामूर्ला की मांग पूरी हो, पदोन्नति मामलों में पिछले गुड अभियुक्तियों को वेरी गुड मानकर लाभ दिया जाये। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार लोको पायलट और गार्ड को उच्चतम ग्रेड पे देना स्वीकार किया जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोरिंग वाहन पलटने से दो मजूदरों की मौत
    Next Article सीएम ने शिकारीपाड़ा में लगायी जनचौपाल, एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना का किया शुभारंभ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version