Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»बोरिंग वाहन पलटने से दो मजूदरों की मौत
    गढ़वा

    बोरिंग वाहन पलटने से दो मजूदरों की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    आजाद सिपाही संवाददाता
    भंडरिया। भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग स्थित खजूरी पावर ग्रिड के पास शनिवार की दोपहर रिंग बोरिंग गाड़ी पलटने और इसके नीचे दो मजदूरों की दबने से घटनास्थल पर मौत हो गयी। सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में किया जा रहा है। इसमें एक मजदूर की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विशेश्वर कुमार ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रिंग बोरिंग वाहन भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में एसआर का कार्य कर रहा था। दोपहर में भंडरिया स्थित मस्जिद प्रांगण में बोर करने के बाद गाड़ी मेदिनीनगर लौट रही थी। इसी क्रम में खजूरी गांव के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गयी। इस पर सवार मजदूर नरेश भूईंहर पिता मंगरू भूईंहर एवं सुनील मुंडा पिता जवाहिर मुंडा दोनों रंका थाना क्षेत्र के दुर्जन ग्राम निवासी की मौत गाड़ी के नीचे दब जाने के कारण मौके पर ही हो गयी। गाड़ी पर सवार अन्य सात मजदूर घायल हो गये। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के होमिया दुर्जन गांव निवासी सिपाही भूईंहर, सुरेश मुंडा, राजू भूईंहर, मनोज कुमार, जयंत कुमार, बजरंग मुंडा, सुरजीत बाखला तथा केतार निवासी ऋषिपाल शामिल हैं। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होते ही खजूरी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जा पहुंचे। इन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को इलाज के लिए भंडरिया भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने रिंग बोरिंग गाड़ी के दुर्घटाग्रस्त होने का कारण इसका तेज रफ्तार बताया। घटना की जानकारी मिलते ही रंका के डीएसपी मनोज कुमार एवं भंडरिया थाना प्रभारी शंभू प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से दबे हुए दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम्रपाली प्रोजेक्ट से बरकाकाना और गोला स्टेशन भेजा जाता है सीसीएल का कोयला
    Next Article इसीआरकेयू ने रेलमंत्री को दी बधाई
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version