Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»JK: सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद
    Top Story

    JK: सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने बुधवार को यहां की एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक गश्ती दल को निशाना बनाया। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गये हैं। इससे पहले दो घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमले में जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक इंस्पेक्टर भी घायल हैं।
    अनंतनाग के एसएचओ घायल, श्रीनगर शिफ्ट
    अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकियों ने केपी रोड पर सीआरपीएफ के काफिले पर आॅटोमेटिक राइफलों से अंधाधुंध गोलियां बरसायीं और फिर ग्रेनेड फेंके। मुठभेड़ काफी देर तक जारी रही। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी भी मारा गया है। अनंतनाग पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरशद अहमद भी हमले में घायल हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर शिफ्ट किया गया है।
    अल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी
    टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक अल उमर मुजाहिदीन नाम के आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी संगठन ने कहा है कि मुश्ताक जरगर उसका सरगना है। बताया जा रहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान वह भी निशाने पर था। मुश्ताक जरगर वही शख्स है, जिसे 1999 में विमान आइसी-814 के अपहृत यात्रियों को छोड़ने के बदले भारत सरकार ने रिहा किया था। उसके साथ मसूद अजहर और शेख उमर को भी छोड़ा गया था।
    इंटरनेट सेवा बंद
    एक स्थानीय लड़की को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां अक्सर लॉ एंड आॅर्डर को बनाये रखने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ी मिल कर गश्त करती है। अनंतनाग में फिलहाल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड: रघुवर
    Next Article मोदी ने मंत्रियों से कहा- 9:30 बजे पहुंचें ऑफिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version