झारखंड में सोमवार को कोरोना से एक व्यक्त की मौत हो गयी, जबकि 43 नये लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई।
सोमवार रात 10 बजे तक झारखंड में 43 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जमशेदपुर से 21, खूंटी से 06, रांची से 06 (रिम्स के 04), चतरा से 05, लोहरदगा से 03, हजारीबाग और चाईबासा से एक- एक मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के साथ सूबें में संक्रमितों की कुल संख्या 1806 हो गयी है।
वहीं रिम्स में भर्ती गुमला के बुजुर्ग की जान आज कोरोना ने ले ली। झारखण्ड में कोरोना से यह 9वीं मौत है। बताया गया कि इस मरीज को राज अस्पताल से रिम्स में शिफ्ट किया गया था। वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे राज अस्पताल से रिम्स के कोविड वार्ड में दाखिल कराया गया था।
रांची के 6 पॉजिटिव मरीजों में से 4 मरीज रिम्स के असोलशन वार्ड में भर्ती हैं और सभी रामगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं 5वां मरीज रांची के चर्च रोड का रहने वाला एक 60 वर्षीय व्यक्ति है। छठा मरीज रांची के क्वारंटाइन सेंटर में था। 37 वर्षीय यह युवक पलामू का रहने वाला है और कुवैत से लौटा था।
वहीं एक अन्य मामला रांची के आलम नर्सिंग होम का है। यहां भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. इस मरीज का जांच निजी लैब में किया गया था 46 वर्षीय व्यक्ति गिरिडीह जिले के राजधनवार का रहने वाला है। पेट की समस्या से परेशान था और आलम नसिंग में इलाज करवा रहा था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया।
जमशेदपुर से मिले 21 मरीजों में 1 का गुजरात, 1 विजयवाड़ा, 2 तमिलनाडु, 2 कतर, 1 गुरुग्राम, 2 मुम्बई, 2 कोलकाता, 1 गोपालगंज, 1 पटना, 2 दिल्ली, 2 ओड़िशा की ट्रेवल हिस्ट्री है. सभी को पूर्व में ही उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था. संक्रमितों में धालभूमगढ़, 2 बहरागोड़ा, 3 घोड़ाबांधा, 2 कदमा, 2 सोनारी, 1 बिरसानगर, साकची, एग्रिको, डुमरिया, मुसाबनी, गोलमुरी, मानगो, सिंधु रोड, क्वारन्टीन सेंटर, परसुडीह, तथा सिमडेगा के रहने वाले एक एक मरीज़ शामिल हैं।।