Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना लाने पर विचार : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना लाने पर विचार : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड सरकार जल्द ही बड़ा फैसला लेनेवाली है। घर लौटे प्रवासियों और अन्य मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना शुरू की जायेगी। इस पर सरकार के आलाधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं। जिस समय मजदूरों को रोजगार नहीं मिलेगा, उस समय एक अलग भत्ता देने का प्रावधान योजना में किया जायेगा। इसका नाम बेरोजगारी भत्ता भी हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी रविवार को दी। उन्होंने कहा कि वह खुद इस संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा भी कर चुके हैं। बाहर से आये मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी देने का प्रावधान योजना में होगा। हर जिला में मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला के उपायुक्तों को यह जवाबदेही दी जायेगी कि वे मजदूरों को हर हाल में रोजगार उपलब्ध करायें। झारखंड में दूसरे राज्यों से करीब सात लाख मजदूर लौटे हैं। इनमें से कई कुशल, तो कई अकुशल हैं। दो श्रेणी के मजदूरों को अलग-अलग रोजगार दिये जाने के प्रावधान पर भी विचार किया जा रहा है। शहरी विकास और आवास विभाग इस योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है।
    सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक शहरी रोजगार योजना के तहत लोगों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की तरह कम से कम एक सौ दिन के रोजगार की गारंटी दी जायेगी। इस रोजगार गारंटी योजना के शुरू होने के बाद झारखंड के शहरी श्रमिकों को भी परिवार के भरण-पोषण और जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने वार्ड या अपने शहर में ही काम मिल जायेगा। योजना के तहत झारखंड के शहरों में रहने वाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को एक वित्त वर्ष में एक सौ दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। अगर किसी आवेदक कामगार को आवेदन के 15 दिन के अंदर काम नहीं मिल पाया, तो वह बेरोजगारी भत्ता का हकदार होगा। यह भत्ता पहले माह न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई, दूसरे माह न्यूनतम मजदूरी का आधा और तीसरे माह से न्यूनतम मजदूरी के बराबर होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोल ब्लॉक की नीलामी को चुनौती देना राज्यहित में हेमंत सरकार का सही कदम : सरयू राय
    Next Article नीलामी सूची में झारखंड के 22 कोल ब्लॉक, नौ की प्रक्रिया शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version