Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ठेका मैनेजमेंट विवाद को लेकर गरमायी राजनीति
    Jharkhand Top News

    ठेका मैनेजमेंट विवाद को लेकर गरमायी राजनीति

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पार्किंग ठेका मैनेजमेंट में मंत्री आलमगीर आलम का नाम आने और इसका आॅडियो वायरल होने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह उन्हें पद से हटा दें। पार्टी ने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग की है। वहीं, मंत्री आलमगीर आलम ने इसे उन्हें फंसाने के लिए भाजपा की साजिश बताया है। उधर, कांग्रेस भी मंत्री आलमगीर के बचाव में सामने आयी है और मंत्री को नाहक फंसाये जाने का आरोप भाजपा पर लगाया है।
    मंत्री आलमगीर आलम पर बरहड़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ठेका मैनेजमेंट कंपनी जनहित के कार्यों की बोली लगा रही है। दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि इसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्री और विधायक प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी और पोषक है। मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर जिस प्रकार से कांग्रेस ने राज्य को लूटा था, उसी प्रकार फिर से लूटने की साजिश रची गयी है।
    श्री प्रकाश ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, ठेकेदार शंभू भगत और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के बीच हुई बातचीत के आॅडियो ने मंत्री की नीयत का खुलासा कर दिया है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नैतिकता की यह अग्नि परीक्षा होगी।

    इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं: आलमगीर
    वहीं, मंत्री अलमगीर आलम ने कहा कि इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से भाजपा की सुनियोजित साजिश है। एक जन प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने सिर्फ जनहित में आग्रह किया है। कोई अभद्र बात नहीं कही है। उधर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस मामले में किसी दबाव नहीं आयेगी। हेमंत सरकार झुकनेवाली नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि आलमगीर आलम एक जनप्रतिनिधि हैं और सार्वजनिक जीवन में रहने के कारण कोई भी व्यक्ति आलमगीन आलम से फोन पर बात कर सकता है, अपनी बात रख सकता है।

    यह है मामला
    पाकुड़ निवासी शंभु भगत बरहड़वा नगर पंचायत में टेंडर डालने पहुंचे, तो उनकी जम कर पिटाई कर दी गयी। इस मामले में शंभु ने बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम सहित 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस विवाद को लेकर एक आॅडियो वायरल हुआ है। इसमें मंत्री आलमगीर आलम, पंकज मिश्रा और शंभु भगत के बीच बातचीत है। इसमें शंभु मंत्री को मामू कहकर संबोधित कर रहे हैं। मंत्री उन्हें काम छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

    Hot politics over contract management dispute
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशूटर अमन साव ने जारी की अपनी तस्वीर
    Next Article चीन की नई साजिश: लद्दाख में एक और इलाके में खोला मोर्चा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version