Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धीरे-धीरे दक्षिण गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा तूफान ‘निसर्ग’
    Breaking News

    धीरे-धीरे दक्षिण गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा तूफान ‘निसर्ग’

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की 11 टीमें आज शाम तक संभाल लेंगी मोर्चा
    अहमदाबाद । राज्य में कोरोना महामारी के बीच तूफान ‘निसर्ग’ का संकट मंडराने लगा है। अरब सागर में सक्रिय हवा का कम दबाव का बना क्षेत्र आगे चल कर चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ का रूप लेकर राज्य के तटीय इलाकों को चपेट में ले सकता है। तूफान के अगले12 घंटों में राज्य के तट तक पहुंचने की संभावना है। अभी यह सूरत तट से लगभग 920 किमी दूर है और धीरे-धीरे दक्षिण गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा।
    मौसम विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि केरल के समुद्रों में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। अभी से कई स्थानों पर बारिश होना शुरू हो गयी है। 4 व 5 जून को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, दमन, दादरा नगर हवेली, भावनगर, अमरेली, गिर, सोमनाथ, बोटाद, दीव, अमरेली, अहमदाबाद व वड़ोदरा सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।
    उन्होंने बताया कि 4 जून को गुजरात के समुद्र में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। मछुआरों को 4 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। सूरत में आज सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सरदार मार्केट, कडोदरा, पसौड़ा और सूरत के अन्य इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा बारडोली, कडोदरा, मांडवी सहित जिले के कई तालुकाओं में तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। इसके अलावा वलसाड में भी आज सुबह से बारिश हो रही है। ‘निसर्ग’ तूफान के दौरान 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र में भी तूफान आने की संभावना है। 3 जून को 80 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी।
    तूफान की आशंका देखते हुये रविवार को मुख्यमंत्री ने बैठक कर प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ टीम भेजने के निर्देश दिये हैं।आज शाम तक एनडीआरएफ की 11 टीमें भावनगर, वेरावल, जाफराबाद, भरूच और वलसाड में पहुंच जायेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleICMR के वैज्ञानिक को हुआ कोरोना, मुख्यालय को किया गया सेनिटाइज
    Next Article डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीः प्रधानमंत्री
    azad sipahi

    Related Posts

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version