Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पांच दिनों तक हो सकती है बारिश
    Jharkhand Top News

    पांच दिनों तक हो सकती है बारिश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मानसून के ब्रेक होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। इसी के साथ किसानों के चेहरे भी खिल गये हैं। रविवार को राज्य के करीब सभी जिलों में कहीं हल्की, तो कहीं मध्यम दर्ज की रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी है। रविवार की सुबह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये। बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। वैसे तो शनिवार मध्य रात्रि को तेज हवा के साथ बारिश का क्रम शुरू हुआ और लगातार चल रहा है। अनुमान है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। जानकारों का कहना है कि लंबे समय के बाद पहली बार मानसून निर्धारित समय से पहले प्रवेश किया है। आमतौर पर इस क्षेत्र में 18 जून के बाद ही मानसून प्रवेश करता था, लेकिन इस बार करीब एक सप्ताह पहले बारिश का क्रम शुरू हो गया है। अच्छी बारिश की उम्मीद को लेकर किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है, चूंकि पिछले कई वर्षों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की पैदावारी अच्छी नहीं हो रही थी।
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में हर दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक खूंटी, लोहरदगा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, धनबाद, रांची, लातेहार, चतरा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग जिले के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर इन जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

    It may rain for five days
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमन साव के करीबी गंगा को रिमांड पर लेगी हजारीबाग पुलिस
    Next Article निशाने पर थे चमरा लिंडा, समीर मोहंती और निएल तिर्की
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version