Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश ने राज्यसभा चुनाव में मारी बाजी
    Breaking News

    शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश ने राज्यसभा चुनाव में मारी बाजी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के तमाम हाथ पैर मारने के बाद भी शहजादा अनवर जीत के आंकड़े नहीं जुटा सके। वैसे इसके संकेत नामांकन भरने के साथ ही मिल रहे थ। शुक्रवार को हुए चुनाव में 79 विधायकों ने वोट डाले। पहला वोट झामुमो के भूषण तिर्की और अंतिम सरयू राय ने डाला। शिबू सोरेन को 30 वोट मिले हैं। जबकि दीपक प्रकाश ने 31 वोट लाकर सबको चौंका दिया है। वहीं, शहजादा अनवर को 18 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर अतिरिक्त एक वोट भाजपा को किसने दिया।

    जीत के लिए प्रथम वरीयता में 27 वोट की जरूरत थी, जिसे शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश ने आसानी से हासिल कर लिये। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक वोट दीपक प्रकाश और दूसरा वोट शिबू सोरेन को दिया। वोट देने के बाद उन्हें ट्वीट कर यह जानकारी दी। कहा कि दीपक प्रकाश मेरे प्रिय हैं और गुरुजी आदरणीय। इसके साथ ही शिबू सोरेन की संसदीय राजनीति में नयी पारी शुरू हो गयी है। इससे पहले शिबू सोरेन दुमका सीट से आठ बार चुनाव जीते हैं। झारखंड में वे दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। केंद्र में यूपीए की सरकार में कोयला मंत्री भी रहे हैं।

    लगभग 40 साल से एबीवीपी और बीजेपी का झंडाबरदार रहे दीपक प्रकाश के पास अब संगठन के साथ ससदीय राजनीति संभालने की जिम्मेदारी होगी। उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को जीत पर बधाई दी। इससे पहले सुबह नौ बजे से झारखंड विधानसभा में मतदान शुरू हुआ। सबसे पहला वोट झामुमो के भूषण तिर्की और अंतिम वोट सरयू राय ने डाला। भाजपा विधायक दो बसों में सवार होकर एक साथ मतदान करने पहुंचे। वहीं, जेल में बंद भाजपा विधायक ढुल्लू महतो कोर्ट की अनुमति से सुबह 10 बजते-बजते मतदान करने रांची पहुंच गये थे। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचला तीर, फूल की खुशबू फिजा में बिखरी
    Next Article झारखंड को खूब चूसा है कंसल्टेंट कंपनियों ने
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के बालू घाटों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

      September 12, 2025

      राज्य में बालू घाटों को माफियाओं के हवाले करने की साजिश : बाबूलाल मरांडी

      September 12, 2025

      युवाओं को नौकरी देने में फेल हुई राज्य सरकार : आजसू

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के बालू घाटों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय
      • राज्य में बालू घाटों को माफियाओं के हवाले करने की साजिश : बाबूलाल मरांडी
      • जाति, धर्म, नस्ल, रंग के बाद अब पीढ़ियों, जेन एक्स-वाइ-जेड में बांटा जा रहा विश्व के लोगों को
      • युवाओं को नौकरी देने में फेल हुई राज्य सरकार : आजसू
      • ग्रैंड स्विस में आठवें दौर में गुकेश का सामना दिव्या देशमुख से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version