Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजराइलः नेतन्याहू की विदाई तय, विपक्ष ने बनाया गठबंधन
    Breaking News

    इजराइलः नेतन्याहू की विदाई तय, विपक्ष ने बनाया गठबंधन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 3, 2021Updated:June 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिलीस्तीनियों के साथ अपने देश में भी यहूदी-अरबों के संघर्ष से निकले इजराइल में अब सत्ता परिवर्तन भी तय हो गया है। पिछले 12 साल से राजनीति के केंद्र में रहे बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं मिला है और अब वे प्रधानमंत्री पद पर बने नहीं रह सकेंगे।

    दो साल में चौथी बार हुए इजराइल के चुनाव में रिश्वतखोरी और धांधली के आरोपों के बीच नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मार्च में हुए इस चुनाव के बाद दूसरे नंबर की पार्टी को अन्य सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही थी कि नेतन्याहू सरकार बनाने में सफल रहेंगे। ऐसा विपक्षी दलों के बीच सहमति मुमकिन नहीं होने के कारण लग रहा था।  प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बुधवार 2 जून की मध्यरात्रि तक बहुमत साबित करना था। इस समयसीमा के कुछ ही देर पहले विपक्षी नेता येर लेपिड ने बताया कि आठ विपक्षी दलों के बीच गठबंधन हो गया है और अब वे सरकार बनाने जा रहे हैं।

    पता चला है कि विपक्षी गठबंधन में बारी-बारी दो अलग दलों के नेता प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके तहत पहले दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता नेफटाली बेनेट और फिर उनके बाद मध्यमार्गी येश एटिड पार्टी के येर लेपिड पीएम होंगे। हालांकि इजराइली व्यवस्था के मुताबिक, संसद में वोटिंग के बाद ही नई सरकार शपथ ले सकेगी। येर लेपिड ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन को विपक्षी गठबंधन की सूचना दे दी है। उन्होंने गठबंधन के बहुमत का भी दावा किया है।

    इसके साथ ही इसराइली मीडिया भी ऐसे गठबंधन की खबरें चला रहा है। समाचारों के साथ येर लेपिड, नेफ्टाली बेनेट और अरब इस्लामी राम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास की वह तस्वीर भी देखी जा रही है, जिसमें तीनों गठबंधन सम्बंधी समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

    ज्ञातव्य है कि 71 साल के नेतन्याहू इसराइल में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे। इस बीच पिछले दो साल में अस्थिर सरकार के कारण इजराइल में चार बार चुनाव कराने पड़े थे। इसबार भी ऐसा कुछ होने पर अस्थिर सरकार की आशंका बढ़ गयी थी। लोगों की नजरें अब नई सरकार के गठन और उसके स्थायी रहने की संभावनाओं पर टिकी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिकरू कांड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए बीजेपी MLC ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- कोई आरोप तय नहीं हुआ
    Next Article घाटी के युवकों की आतंकी संगठनों में भर्ती रोके सेना: नरवणे
    sonu kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version