Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे लोग
    Jharkhand Top News

    उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे लोग

    sonu kumarBy sonu kumarJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     राजधानी रांची से मुंबई के लिए इंडिगो का विमान उड़ान भरने के दौरान मंगलवार को पक्षी से टकरा गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 45 मिनट ही हुए थे। तभी विमान के इंजन में पक्षी टकराया और इंजन काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विमान को वापस रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान ग्राउंडेड हो गया। फिर दूसरे विमान से यात्रियों को मुंबई भेजा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। विमान में 164 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए। पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की। विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है। इसके बाद कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और सभी यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 341 से पक्षी के टकराते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इंजीनियर फौरन अलर्ट हो गए। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करते ही सभी यात्री विमान से निकले। यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी।
    मुंबई जा रहे डोरंडा के राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही एहसास हुआ कि विमान से पक्षी टकराई है। सभी यात्री घबरा गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि विमान की सकुशल लैंडिंग हो जाए। विमान के रन वे पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने देखा कि एक पक्षी से टकराई है। पायलट ने उनसे बताया कि वह तो पहले घबरा गया था। बाद में उसने एक सेकेंड के अंदर ही हिम्मत जुटाई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंडः कोरोना से 596 मरीज हुए स्वस्थ, 184 नए केस मिले
    Next Article एनआईए की विशेष अदालत ने लश्कर के तीन आतंकियों को दी 10 साल की सजा
    sonu kumar

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version