Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»एंटिलिया मौत मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा एनआईए की हिरासत में
    ताजा खबरें

    एंटिलिया मौत मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा एनआईए की हिरासत में

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास जिलेटिन भरी कार रखने व व्यापारी मनसुख हिरेन मौत मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी व शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को लोनावाला स्थित एक रिसोर्ट से हिरासत में लिया है। संभावना है प्रदीप शर्मा को एनआईए मुंबई स्थित कार्यालय में लाकर गिरफ्तार कर सकती है।
    गुरुवार सुबह 6 बजे से एनआईए की टीम भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अंधेरी स्थित जे.बी.नगर में भगवान भवन स्थित प्रदीप शर्मा के निवास पर तलाशी कर रही है। अभीतक इस तलाशी का ब्योरा एनआईए ने मीडिया को साझा नहीं किया है।
    सूत्रों के अनुसार एनआईए की एक टीम आज सुबह 6 बजे प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित निवास पर पहुंची और उनके घर की तलाशी ले रही है। तलाशी लगातार जारी है।
    एनआईए की दूसरी टीम पुणे स्थित लोनावाला में एक रिसोर्ट में छापा मारकर पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है। एनआईए की टीम प्रदीप शर्मा को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। मुंबई में पहुंचने के बाद एनआईए टीम प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी की बारे में अंतिम निर्णय लेने वाली है।
    उल्लेखनीय है कि मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास 25 फरवरी को जिलेटिन भरी कार बरामद की गई थी। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। इस मामले में एनआईए ने पिछले सप्ताह संतोष शेलार व आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों 21 जून तक एनआईए कस्टडी में हैं। इन दोनों से मिले सबूतों के आधार पर एनआईए ने प्रदीप शर्मा पर शिकंजा कसा है। इससे पहले एंटिलिया बंगले पर जिलेटिन रखे जाने व मनसुख मौत मामले में एनआईए प्रदीप शर्मा से तीन बार पूछताछ कर चुकी है।
    सूत्रों के अनुसार इस मामले में एनआईए अबतक कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे, पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज काजी,पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने, पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे ,संतोष शेलार व आनंद शर्मा शामिल हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्‍त मंत्रालय को भेजिए इनकम टैक्‍स ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट से जुड़ी शिकायत
    Next Article BIHAR: रेलिंग तोड़कर वाया नदी में गिरी अनियंत्रित कार, तीन की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी

      June 29, 2025

      मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version