Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»फिर गांव आने का इशारा करके लखनऊ रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
    ताजा खबरें

    फिर गांव आने का इशारा करके लखनऊ रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    sonu kumarBy sonu kumarJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को उप्र में अपनी जन्मस्थली कानपुर देहात व शैक्षिक भूमि कानपुर नगर का दौरा पूरा कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस से सेन्ट्रल स्टेशन पहुंचा, जहां प्लेटफार्म नम्बर एक से वह पत्नी सविता कोविंद के साथ प्रेसिडेंटियल ट्रेन से रवाना हुए।
    उप्र दौरे पर आए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से प्रेसिडेंटियल ट्रेन से रवाना हो गए। सर्किट हाउस से स्टेशन के सिटी साइट तक उनके काफिले को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान डेढ़ घंटे के लिए कैंट साइट स्टेशन आने-जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से आम जन के लिए बंद कर दिया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से प्रेसिडेंटियल ट्रेन पर सवार होकर महामहिम रामनाथ कोविंद प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
    ट्रेन में बैठते ही उन्होंने पैतृक गांव व कानपुर वासियों से आत्मीय स्नेह मिलने पर खुशी व्यक्त  कर अपनी सादगी भरी मुस्कान के साथ इशारा कर दिया कि जल्द ही फिर वह कानपुर के दौरे पर आएंगे। प्रेसिडेंटियल ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पूरे रास्ते में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
    इधर, महामहिम राष्ट्रपति का सकुशल दौरा सम्पन्न कराने व उनके रवाना होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। बताते चले कि, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जून को प्रेसिडेंटियल ट्रेन से कानपुर के चार दिवसीय दौरे पर आए थे। 25 जून की रात को उनका सेन्ट्रल स्टेशन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत किया गया था। 26 जून को वह सर्किट हाउस में अपने परिचितों से मिले थे और 27 जून को पैतृक गांव परौंख व पुखरायां पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 28 जून को सुबह वह कानपुर से प्रेसिडेंटियल ट्रेन से लखनऊ के दौरे पर गए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू में अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर ​दिखे दो ड्रोन, सेना ने खदेड़ा
    Next Article 30 जून को रिलीज होगा फरहान अख्तर की ‘तूफान’ का ट्रेलर
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version