Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुशील कुमार को तिहाड़ शिफ्ट करते वक्त पुलिसकर्मियों ने ली सेल्फी, मुस्कुराता हुआ दिखा हत्या का आरोपी दिल्ली25 मिनट पहले
    Top Story

    सुशील कुमार को तिहाड़ शिफ्ट करते वक्त पुलिसकर्मियों ने ली सेल्फी, मुस्कुराता हुआ दिखा हत्या का आरोपी दिल्ली25 मिनट पहले

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही

    पहलवान सागर की हत्या के आरोपी सुशील कुमार को शुक्रवार को मंडोली जेल से तिहाड़ शिफ्ट किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली। संगीन आरोपों में घिरा सुशील इस वक्त मुस्कुराते नजर आ रहा था। इस फोटो के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या उसे जेल के भीतर स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

    लॉरेंस-काला गैंग से खतरे के बाद शिफ्ट किया
    सुशील ने जेल प्रशासन से कहा था कि उनकी जान को लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा है। सूत्रों ने बताया था कि मंडोली जेल में सुशील अपनी सेल में चिंतित दिखाई दे रहा था। वह दिनभर चक्कर काटता रहता था।

    23 मई को गिरफ्तार किए गए सुशील कुमार की पुलिस रिमांड 2 जून को खत्म हुई थी। इसके बाद उसे मंडोली जेल में भेजा गया था। जेल संख्या 15 में सुशील को अलग सेल के भीतर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया था।

    सुशील को तिहाड़ जेल शिफ्ट करते समय पुलिसकर्मियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए।
    दो गुटों की झड़प में गई थी सागर की जान , पुलिस ने जांच के बाद कहा था कि 4 मई को रात 1.15 से 1.30 के बीच छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में पहलवानों के दो गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए। इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे।

    सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से 5 गाड़ियों के अलावा एक लोडेड डबल बैरल गन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

    सुशील की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह सागर को हॉकी से पीटता हुआ दिख रहा है।
    सागर को हॉकी स्टिक से पीटते हुए सुशील का वीडियो भी सामने आया था
    सुशील कुमार का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक से सागर की पिटाई करते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो घटना वाले दिन खुद सुशील कुमार ने अपने दोस्त के मोबाइल से शूट करवाया था, ताकि कुश्ती सर्किट में उसका खौफ बना रहे। तस्वीरों में घायल पहलवान 23 वर्षीय सागर धनखड़ को जमीन पर पीठ के बल खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा जा सकता है। आरोपी सुशील कुमार और तीन अन्य ने उसे घेर लिया है। सभी के हाथ में हॉकी स्टिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपातकाल ने छीनी मेरी किलकारी, जेल के माहौल ने बनाया गंभीर : नीलिमा कटियार
    Next Article सुशांत सिंह पर फिल्म निर्माण पर रोक की मांग वाली याचिका पर अब जुलाई में होगी सुनवाई
    bhanu priya

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version