Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हैलौ सर, वापस आने पर कोई रोजगार मिलेगा क्या?
    Jharkhand Top News

    हैलौ सर, वापस आने पर कोई रोजगार मिलेगा क्या?

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड वापसी, रोजगार, कंपनी में पैसा फंसने से संबंधति आ रहे कॉल

    प्रशांत झा

    हैलो सर, लॉक डाउन खत्म हुआ क्या? रांची पहुंचने पर गृहजिला जाने में सरकार मदद करती है? झारखंड वापस आने पर रोजगार मिलेगा क्या? इस बार भी सरकार ने खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है क्या? कंपनी हमें बंधुआ मजदूर की तरह काम करा रही है। हमें यहां से निकालें। दो महीने से पैसे भी नहीं मिले हैं। कंपनी से बकाया पैसा दिलवायें। ये राज्य के बाहर काम कर रहे कुछ श्रमिकों की पीड़ा और सवाल हैं। जो श्रम विभाग के कॉल सेंटर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में आ रहे हैं। कॉल सेंटर के जरिये मिली सूचना पर सरकार प्रवासियों को मदद पहुंचाने का प्रयास भी कर रही है। उधर, कॉल सेंटर से भी प्रवासियों को पंजीकरण के लिए हर दिन कॉल किया जा रहा है जिससे सरकार को उनके बारे में सटीक जानकारी मिल सके।

    150 कॉल औसतन रोजाना आ रहे

    श्रम विभाग ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए छह लाइन के कॉल सेंटर शुरू कर रखा है। कॉल सेंटर में प्रवासी श्रमिकों का हर दिन औसतन 150 कॉल आ रहे हैं। ये कॉल रोजगार, झारखंड वापसी, खाद्य सामग्री देने, कंपनी में बकाया राशि, कंपनी द्वारा जबरन रोकने आदि से संबंधित होते हैं। इसके अलावा कॉल सेंटर द्वारा हर दिन औसत 350 कॉल किये जाते हैं। श्रमिकों को झारखंड के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें पंजीकरण के फायदे के बारे में बताया जाता है। उनके काम, भुगतान, उनकी स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली जाती है।

    देश के विभिन्न हिस्सों से कॉल

    देश के विभिन्न राज्यों से श्रमिक कॉल करते हैं। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि से कॉल आते हैं। रोजगार के बारे में पूछने वालों में ज्यादातर टेक्सटाइल, ड्राइवर, कंस्ट्रक्शन के काम, ड्राइवर, सुपरवाइजर, मशीन आॅपरेटर आदि शामिल हैं। साउथ के राज्यों से कंपनियों में जबरन काम कराने और पैसे भुगतान नहीं करने से संबंधित शिकायतें ज्यादा होती हैं। उत्तरप्रदेश, पंजाब, ओड़िसा समेत कुछ अन्य राज्यों में मजदूर के फंसे होने से संबंधित कॉल आते हैं।

    फोन पर काउंसिलिंग और मार्गदर्शन किया जाता

    कॉल सेंटर में फोन करने वालों की काउंसिलिंग और मार्गदर्शन किया जाता है। उन्हें राज्य सरकार के पास पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिन जिलों में मजदूर फंसे हैं या भुगतान की समस्या है, वहां के जिला प्रशासन के साथ मिल कर उनकी समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया जाता है। जो श्रमिक बेहाल हैं, राज्य वापस तक लौटने के लिए पैसे नहीं हैं, उनकी वापसी का इंतजाम किया जाता है।

    एक अप्रैल से 23 जून तक कॉल की स्थिति

    कॉल आये कॉल किये गये

    अप्रैल- 462 1257

    मई- 1811 7718

    जून 2065 12730

    कॉल आने वाले टॉप छह राज्य

    महाराष्ट्र- 4063

    कर्नाटक- 2146

    दिल्ली -1461

    उत्तर प्रदेश-1313

    ओड़िसा-1246

    Hello sir will I get any employment when I come back?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल और ओड़िशा के आदिवासी इलाकों में पैर फैलाना चाहती है आजसू
    Next Article जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े दानवीर
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू

      June 11, 2026

      एनजीटी की रोक के बाद भी अवैध बालू खनन जारी, छापेमारी में दो वाहन जब्त

      June 11, 2026

      कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version