शंभू कुमार सिंह / शामा असरफ
सिमडेगा: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला टीम की ओर से सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान अपना जौहर दिखायेंगी। भारतीय हॉकी टीम में झारखंड की इन दो बेटियों के चयन पर पूरा झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। झारखंड बिहार में यह पहला अवसर है, जब भारतीय हॉकी टीम में सिमडेगा की दो-दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। सचमुच में इन दोनों बेटियों ने इतिहास रच दिया है। सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़की छापर गांव की है। पिता सुलक्षण टेटे और माता सुभानी टेटे दोनो ही किसान हैं। उसके पिता भी अच्छे हॉकी खिलाड़ी हैं। छोटी उमर से ही उसके पिता गांव की टीम से सलीमा को सिमडेगा जिला के लठ्ठा खम्हन हॉकी प्रतियोगिता में 2011से ही लगातार खेलने ले जाते थे, जहां उसे बेस्ट खिलाड़ी का भी पुरुस्कार मिला था। उसी प्रतियोगिता में मनोज कोनबेगी की नजर सलीमा पर पड़ी और उनके पिता को सेंटर के लिए ट्रायल देने का मशविरा दिया था। नवंबर 2013 में उसका चयन आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा के लिए हुआ और उसी वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही रांची में आयोजित एसजीएफआइ राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के लिए चुनी गयी। हॉकी सेंटर में हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने उसे ट्रेनिग 2014में हॉकी इंडिया द्वारा पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर महिला प्रतियोगिता में पहली बार झारखंड टीम से चुनी गई थी और टीम रजत पदक प्राप्त की थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version