रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के झारखंड दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, हजारों की तादाद में लोग मारे जा रहे हैं। लोगों का रोजी रोजगार छीना जा रहा है और देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी दौरे पर निकले हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा के लिए देश की जनता नहीं, बल्कि चुनाव अधिक महत्वपूर्ण है। देश की जनता मरे, उसके रोजी रोजगार छीने जायें, लेकिन हम तो चुनावी रैली करेंगे। झारखंड आने के पूर्व मानवता के नाते ही सही, कम से कम नड्डा जी को मणिपुर का दौरा जरूर करना चाहिए। राकेश सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई सवाल भी किये और कहा कि इसका जवाब जरूर अपनी सभा में देंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version