-बिरसा चौक स्थित प्रतिमा और समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किया
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की शुक्रवार को पुण्यतिथि थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह में ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमंत ने लिखा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। इसके बाद शाम को वह रांची के बिरसा चौक और कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। बिरसा चौक पर उन्होंने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। वहीं कोकर में स्थित समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।