आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को उनके आवास पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने मिल कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कहा कि बोर्ड निगम का गठन कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने के लिए आपको बधाई और धन्यवाद देता है। अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि संगठन में लगातार कार्य करनेवाले लोगों को सम्मान और अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद और आभार। इस अवसर का पूरा उपयोग संबद्ध के लिए करूंगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version