आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जेईई एडवांस का परिणाम रविवार को घोषित हो गया है। झारखंड में जेईई एडवांस की परीक्षा में आयुष सिंह ने प्रदेश में टॉप किया है। लोहरदगा के आयुष कुमार सिंह को जेईई एडवांस की परीक्षा में झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। आयुष कुमार सिंह ने आॅल इंडिया 94वां हासिल किया है। आयुष ने कठोर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले ही जेईई मेन में आयुष ने बेहतर ढंग से सफलता प्राप्त की थी। आयुष को जेईई मेन में 99.9956916 परसेंटाइल प्राप्त हुए थे। इसके बाद आयुष ने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी। आयुष फिटजी से तैयारी कर रहे थे। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा में आयुष कुमार सिंह ने झारखंड टॉपर बनकर लोहरदगा को गौरवान्वित कर दिया है। आयुष की सफलता पर परिजन काफी खुश हैं। आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। जबकि मां नीलिमा देवी शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। आयुष प्रारंभ से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है। उसने लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से उत्कृष्ट अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि 11वीं और 12वीं की परीक्षा एलए गार्डन रांची से उतीर्ण की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आईआईटी मेंस एग्जाम के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में आयुष ने सफल होकर अपने सपने को पूरा किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



