पटना। बिहार सरकार ने बाबा भोले के पावन महीने सावन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 10 जिलों से बिहार प्रशासनिक सेवा के 34 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति दो जिलों में की गयी है। कुछ की पोस्टिंग जुलाई तो कुछ की अगस्त तक के लिए की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी है।

कांवरिया श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने, विधि व्यवस्था संधारण तथा नियंत्रण कक्ष के संचालन को लेकर यह प्रतिनियुक्ति की गयी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा एवं नवादा में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भागलपुर एवं बांका समाहरणालय में की गई है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों की लिस्ट तस्वीर के साथ दी गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version