Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अपने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के यहां इडी ने मारा छापा, रिमांड पर लिया
    Top Story

    अपने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के यहां इडी ने मारा छापा, रिमांड पर लिया

    adminBy adminJune 28, 2023Updated:June 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पांच सौ करोड़ के हेरफेर में दर्ज है केस
    -लखनऊ में तैनात हैं आइआरएस अफसर
    आजाद सिपाही संवाददाता
    मुंंबई। प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर बुधवार को छापेमारी की गयी। इडी की टीम ने छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ मुंबई ले आयी। यहां उन्हें मुंबई हाइकोर्ट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें सात दिन की रिमांड पर भेज दिया। इडी की तरफ से अधिववक्ता ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी गयी। कोर्ट से बाहर लाते वक्त जब सचिन सावंत से मीडिया ने बात करने का प्रयास किया, तो वह हाथ हिलाते हुए कार में बैठ गये। उन्होंने मामले में कुछ नहीं कहने का इशारा किया।

    क्या है आरोप
    आरोप है कि सचिन सावंत जब मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय में तैनात थे, तब डायमंड कंपनी की पांच सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी में वह शामिल थे। इस मामले में सीबीआइ एफआइआर दर्ज कर चुकी है। इस प्रकरण को लेकर ही इडी की टीम ने उनके लखनऊ और मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। कहा जा रहा है कि लखनऊ में उनके गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। सचिन सावंत यहीं पर रहते हैं। टीम फ्लैट पर गहन छानबीन करती रही। वहां मिले हर दस्तावेज जांचे गये। सचिन सावंत मुंबई में इडी के डिप्टी डायरेक्टर थे। इस समय वह एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं।

    जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने हाइकोर्ट से वापस ली याचिका
    रांची (आजाद सिपाही)। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के अधीक्षक हामिद अख्तर ने हाइकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। इडी की कार्रवाई के खिलाफ अधीक्षक हामिद अख्तर ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जेल मैनुअल और अन्य सुरक्षा पहलुओं का हवाला देते हुए उन्होंने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनी लांड्रिंग केस के आरोपी पंकज मिश्रा और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के मामले में जांच कर रही इडी ने जेल अधीक्षक की भूमिका को संदिग्ध पाया और उन्हें समन जारी कर एजेंसी के समक्ष 30 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन के हाथों पांच सौ युवाओं को आज मिलेगी नौकरी
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू
    admin

      Related Posts

      चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव

      October 31, 2025

      एनडीए लुटेरों का गठबंधन: कांग्रेस

      October 31, 2025

      बिहार विस चुनाव : आपातकाल की आग से निकली भाजपा अब बिहार में बनी सियासत की धुरी

      October 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव
      • एनडीए लुटेरों का गठबंधन: कांग्रेस
      • बिहार विस चुनाव : आपातकाल की आग से निकली भाजपा अब बिहार में बनी सियासत की धुरी
      • सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव
      • पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार : सांसद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version