Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»CM हेमंत सोरेन के हाथों पांच सौ युवाओं को आज मिलेगी नौकरी
    Top Story

    CM हेमंत सोरेन के हाथों पांच सौ युवाओं को आज मिलेगी नौकरी

    adminBy adminJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कौशल कॉलेज के नर्सिंग-आइटीआइ छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे हेमंत
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग, आइटीआइ कौशल कॉलेज के युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अनुसूचित जनजाति मंत्री चंपई सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस अवसर पर नर्सिंग, आइटीआइ कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के पांच सौ युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आइटीआइ कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे। इस सेवा कैफे का उद्देश्य एक सफल उद्यमी बनाने में छात्र-छात्राओं की मदद करना है। सेवा कैफे के माध्यम से विशेषकर छात्राओं को उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान दिया जायेगा। बता दें कि कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत एक गैर लाभकारी संयुक्त उद्यम के रूप में कार्य कर रहा है, जिसके झारखंड के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, आठ नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आइटीआइ कौशल कॉलेज हैं। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30 हजार से अधिक युवक युवतियों की देश की नामी-गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन 2024 : भाजपा 224 पर, तो विपक्ष 126 सीटों पर है मजबूत
    Next Article अपने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के यहां इडी ने मारा छापा, रिमांड पर लिया
    admin

      Related Posts

      किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की

      July 18, 2025

      एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल

      July 18, 2025

      मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना : कांग्रेस

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version