Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»HAZARIBAGH : वज्रपात में दो की मौत, दर्जनभर लोग घायल
    झारखंड

    HAZARIBAGH : वज्रपात में दो की मौत, दर्जनभर लोग घायल

    adminBy adminJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग के सिलवार स्थित जगन्नाथ पहाड़ी मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. इनमें एक मंदिर के पुजारी विजय पांडेय का बेटा सुधांशु उर्फ धोनी (14 वर्ष) शामिल है. वह सिलवार का ही रहनेवाला था.दूसरे मृतक का नाम अरुण कुमार(15 वर्ष) है. उसके पिता अरुण कुमार हैं. वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए. सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दारू पेटो के भोला राणा(20 वर्ष), चुरचू आंगो के सोमर मुर्मू (18 वर्ष), सिंदूर के अजय कुमार(13 वर्ष), पेटो के आकाश वर्मा, प्रमिला देवी आदि शामिल हैं.
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम सात बजे रथयात्रा की तैयारी थी. मंदिर के पास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी बीच मंदिर के बगंल में बरगद पेड़ पर अचानक वज्रपात हुई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में एंबुलेंस व अन्य वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से अस्पताल की दूरी करीब 10 किलोमीटर है. इधर अस्पताल में घायलों के आते ही अफरा-तफरी मच गई. हर कोई घायलों के सहयोग में लग गया. एक मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है. उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए हैं. मेला स्थल पर छायी खुशियां दहशत और दु:ख में बदल गई.इधर सिलवार से दो किमी दूर मेरू में भी शाम छह बजे वज्रपात हुई. उसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के सारण में भाजपा नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या
    Next Article कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के शो पर मारपीट मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर एफआइआर दर्ज
    admin

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version