रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के समीप सेंट्रल लाइब्रेरी की छत गिरने से कई छात्र घायल हुए वही रिम्स में इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र का नाम मंतोष दे दिया है वह भुरकुंडा का रहने वाला था। इस घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और खूब नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि सेंट्रल लाइब्रेरी और कॉलेज की मरम्मत नहीं होने से या घटना घटी है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। प्रशासन द्वारा आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version