Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने टेस्ट कप्तानी क्यों छोड़ी : सौरव गांगुली
    स्पोर्ट्स

    केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने टेस्ट कप्तानी क्यों छोड़ी : सौरव गांगुली

    adminBy adminJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली का भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान पद से हटना उनका व्यक्तिगत निर्णय था और केवल वही बता सकते हैं कि उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में कप्तानी क्यों छोड़ी।

    विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली 209 रन की हार के बाद प्रशंसकों द्वारा भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली को फिर से बहाल करने की मांग के मद्देनजर गांगुली की यह टिप्पणी आई है। हालाँकि, कोहली पिछले तीन वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से असफल रहे हैं।

    डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद गांगुली ने एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा,”बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी से हटाने के लिए तैयार नहीं था। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमारे लिए भी यह अप्रत्याशित था। केवल विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी खुद छोड़ दिया था। चयनकर्ताओं को भारत का कप्तान नियुक्त करना था और रोहित उस समय सबसे अच्छे विकल्प थे।”

    कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में 68 मैचों में 40 जीत और 11 ड्रॉ के साथ टेस्ट इतिहास में चौथे सबसे सफल कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया। 34 वर्षीय कोहली सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की सूची में केवल ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ से पीछे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेश भोक्ता हत्याकांड में एनआईए ने दायर किया दूसरा पूरक आरोप पत्र
    Next Article भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का बेंगलुरू हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत
    admin

      Related Posts

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025

      अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका ने 2031 महिला विश्व कप की संयुक्त मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version