Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जामुन के पेड़ से गिरने से चौदह वर्षीय दो बच्चियों की दर्दनाक मौत
    झारखंड

    जामुन के पेड़ से गिरने से चौदह वर्षीय दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमरीया | अनुमंडल क्षेत्र के लावालौंग प्रखंड के टोला पूर्णाडीह में जामुन के पेड़ से गिरने से 14 वर्षीय दो बच्चियों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पूर्णाडीह गांव निवासी अमेरिका गंझू की पुत्री फुलमतिया कुमारी एवं रामपति गंझू की पुत्री किरण कुमारी जामुन तोड़ने के लिए गांव के सिमाने पर ही गए थे।उक्त दोनों बच्चियां एक ही जामुन के पेड़ के सबसे ऊपरी सिरे के पतली डाली पर चढ़ गए।एक ही डाली पर दोनों बच्चियों के चढ़ने से वजन काफी हो जाने के कारण डाली अचानक टूट गया और वे दोनों सिर और मुंह के बल जमीन पर जा गिरे।घटना को देखकर साथ गए कुछ बच्चे रोने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर एक युवक दौड़कर आया और दोनों बच्चियों को उठाकर घटनास्थल से घर लाया।

    एंबुलेंस के अभाव में हुई मौत

    ग्रामीणों ने बताया कि हमने एंबुलेंस को फोन किया परंतु नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया।घटना के बाद एक घंटे तक दोनों बच्चियां तड़पती रही। इसके बाद मशक्कत से एक निजी वाहन की व्यवस्था करके उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर समय पर उन्हें एंबुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था दी जाती तो उनका जान बचाया जा सकता था।

    व्यवस्था व जिला प्रशासन के ऊपर जताया रोष

    मौके पर सूचना पाकर उपस्थित मनोज चंद्रा की पत्नी प्रेमलता चंद्रा ने परिजनों को पांच पांच हजार रुपये का सहयोग किया।साथ ही बीससूत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता,उप प्रमुख महमूद खान, मुखिया नेमन भारती,मुकेश यादव एवं जितेंद्र ठाकुर नें व्यवस्था और जिला प्रशासन के ऊपर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लावालौंग प्रखंड के साथ सरकार और विभागों के द्वारा सौतेला व्यवहार के कारण आज यहां घटना दुर्घटना एवं बीमारी की स्थिति में लोग तड़प तड़प कर जान गंवाने को मजबूर हैं।विगत चार माह के अंदर एंबुलेंस के अभाव में लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।विगत एक सप्ताह पूर्व ही बांदू गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान आधे घंटे तक तड़पने से चली गई थी।पूर्व में यहां एक एंबुलेंस दिया गया था परंतु अब उसे यहां से हटवाकर सिमरिया मंगवा लिया गया है।इसके लिए कई बार पत्रकारों एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त,सांसद,विधायक एवं मंत्री से गुहार लगाया परंतु वह केवल आश्वासन तक ही सीमित रह गया।लावालौंग के ग्रामीणों की जान तड़प तड़प कर जाए इससे इन नेता मंत्रियों या विभाग के लोगों को क्या मतलब है इनके लिए तो जरूरत पड़ने पर तो सरकार के द्वारा हाय प्रोफाइल व्यवस्था कायम किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
    Next Article मुख्यमंत्री आज सिमरिया में, तैयारी पूर्ण, मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version