Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा
    रांची

    रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा

    adminBy adminJune 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी नौ बसों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग ने स्प्रिट के स्प्रे और लाइटर की मदद से खड़ी बसों में आग लगाई थी।

    ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि नाबालिग लड़के को मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निरुद्ध किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आग लगाने की इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर भी बरामद हुआ है।

    पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसने बस की टंकी के पास पहले स्प्रे मारा और फिर लाइटर से उसमें आग लगा दी। इस वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। नाबालिग रांची के नामकुम इलाके के भुइया टोली का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी के रूप में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी से नाराज होकर उसने बसों में आग लगा दी।

    इधर, मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सिटी डीएसपी दीपक कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार और टीओपी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ में एफएसएल ( फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) टीम भी पहुंची थी।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को तीन अलग-अलग जगहों और अलग अलग समय पर नौ बसों में आग लग गयी थी। इसमें आठ बसें पूरी तरह से जल गईं थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावणी मेले में बिहार प्रशासनिक सेवा के 34 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
    Next Article बहुत जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी: पुष्कर सिंह धामी
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version