रांची। दिल्ली से रांची आ राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का लाइन करंट वायर गुरुवार को रांची-लोहरदगा लाइन के टांगरसबसली स्टेशन के समीप अलग होकर गिर गया। इस वजह से बीच रास्ते में करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।

इंजन में खराबी आने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से 10.15 बजे रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आंधी-तूफान और अत्यधिक बारिश के कारण इंजन से लाइन करंट वायर अलग हो गया था। सूचना मिलने के बाद इसे ठीक करा लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से रांची आ रही थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version