Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रिलायंस फाउंडेशन का ओडिशा ट्रेन हादसा पीड़ितों की मदद का ऐलान
    देश

    रिलायंस फाउंडेशन का ओडिशा ट्रेन हादसा पीड़ितों की मदद का ऐलान

    adminBy adminJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे से प्रभावित लोगों के लिए अडाणी समूह के बाद रिलायंस फाउंडेशन ने भी हाथ बढ़ाया है। इस संस्था ने हादसा प्रभावित लोगों के लिए 10 बड़े ऐलान किए हैं। इनमें प्रभावित परिवारों को छह महीने तक मुफ्त राशन और जरूरत पड़ने पर मृतक के परिवार के आश्रित को नौकरी देना भी शामिल है।

    रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बालासोर ट्रेन हादसा पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिलायंस की टीम पीड़ितों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और मदद कर रही है। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हैं।

    -रिलायंस फाउंडेशन राहत एवं बचाव कार्य में लगी एम्बुलेंस के लिए जियो-बीपी नेटवर्क से मुफ्त फ्यूल देगी।
    -पीड़ित परिवारों को अगले छह महीने के लिए रिलायंस स्टोर से मुफ्त राशन, जिसमें आटा, चावल, तेल, दाल आदि खाद्य सामग्री शामिल है।
    -इसके साथ ही संस्था घायलों को मुफ्त दवाएं और अगर जरूरत हुई तो फ्री इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराने, मानसिक आघात से मुकाबले के लिए काउंसलिंग की सेवा देने की घोषणा की है।
    -रिलायंस रिटेल और जियो के माध्यम से मृतक के परिवार में से किसी एक को जरूरत के हिसाब से नौकरी दी जाएगी।
    -दुर्घटना में अपंग होने वाले लोगों को मदद भी मुहैया कएगी, जिसमें व्हील चेयर और कृत्रिम अंग शामिल हैं।
    -हादसे से प्रभावित लोगों को रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए स्किल ट्रेनिंग भी देगी।
    -हादसे में जिन महिलाओं ने अपने घर का इकलौता आय का स्रोत खोया है, उन्हें ट्रेनिंग और लघु ऋण की पेशकश की जाएगी।
    -ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को वैकल्पिक आय के स्रोत के लिए गाय, भैंस, बकरी और पॉल्ट्री फॉर्म खोलने की सुविधा दी जाएंगी।
    -इसके अलावा दुर्घटना में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार के एक सदस्य को सालभर के लिए फ्री मोबाइल कनेक्टिविटी दी जाएगी, ताकि वह अपनी आजीविका का साधन फिर से बना सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगडकरी ने एनएच-160 के चार लेन सिन्नर-शिरडी खंड की तस्वीरें की साझा
    Next Article लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बंगाल में नेताओं का जमघट
    admin

      Related Posts

      कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री

      August 23, 2025

      उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता

      August 23, 2025

      केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version