Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन सफर का मुफ्त लुत्फ उठाएंगे दस विद्यार्थी और दो शिक्षक
    Top Story

    वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन सफर का मुफ्त लुत्फ उठाएंगे दस विद्यार्थी और दो शिक्षक

    adminBy adminJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे उद्घाटन

    रांची। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वाह्न 10ः30 करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। इस रूट पर दो बार ट्रायल रन सफल रहा है।

    पहले दिन 10 स्कूली बच्चों को नि:शुल्क रांची से पटना तक का सफर कराया जायेगा। यह विद्यार्थी उद्घाटन के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय भी मौजूद रहेंगे। बच्चों का चयन निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। इनमें सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं के बच्चे शामिल हो सकेंगे। उद्घाटन के बच्चों की पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

    दक्षिण पूर्व रेलवे रांची के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर ने स्कूलों को चिट्ठी भेजी है। इसमें कहा गया है कि प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर बच्चों का चयन किया जाए। विद्यार्थियों के साथ दो शिक्षक भी इस यात्रा के लिए मनोनीत किए जाएंगे। यह शिक्षक बच्चों के साथ पटना तक जाएंगे।

    सुरक्षा के मद्देनजर टाटीसिलवे, नामकुम, आरा गेट, चुटिया, रांची स्टेशन और अरगोड़ा स्टेशन पर आरपीएफ के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रांची स्टेशन पर इंतजाम शुरू हो गए हैं। फिलहाल टेंट लगाए जा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य लोगों को रांची रेल मंडल आमंत्रण पत्र भेजेगा।

    वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6ः15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन गति 61 किलोमीटर होगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर पहुंचे राज्यपाल का हुआ स्वागत
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे मिस्र, काहिरा में शाम को समकक्ष मुस्तफा मैडबौली से होगी मुलाकात
    admin

      Related Posts

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025

      झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version