महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जलगांव शहर का दौरा किया। यहां एक बच्ची ने अपने पैर से फडणवीस के माथे पर टीका लगाया। बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीर में एक दिव्यांग लड़की को उप मुख्यमंत्री फडणवीस के माथे पर तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिखा कि आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूपी आरती की, तिलक लगाया। आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा, पर इस बार यह हाथ का नहीं, पांव का अंगूठा था। जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आंखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए।  इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version