Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»विश्व कप 2023 के कार्यक्रम और स्थान की घोषणा, भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 15 अक्टूबर को
    स्पोर्ट्स

    विश्व कप 2023 के कार्यक्रम और स्थान की घोषणा, भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 15 अक्टूबर को

    adminBy adminJune 27, 2023Updated:June 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में 46 दिनों तक चलने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के कार्यक्रम और दस स्थानों की सूची जारी कर दी गई है। बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगी।

    मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।

    ऑस्ट्रेलिया 13 अक्टूबर को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    पाकिस्तान 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जबकि अगले दिन मुंबई में इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा।

    भारत 22 अक्टूबर को सुरम्य धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा और ऑस्ट्रेलिया 4 नवंबर को अहमदाबाद में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड का सामना करेगा।

    ग्रुप चरण का अंतिम मैच 12 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

    पहला सेमीफाइनल बुधवार 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन कोलकाता में होगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।

    टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, पहली आठ टीमें पहले ही क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के माध्यम से क्वालीफाई कर चुकी हैं। अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में क्वालीफायर टूर्नामेंट के अंत में निर्धारित किए जाएंगे, जो 9 जुलाई को समाप्त होगा।

    प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य नौ से खेलेगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई कबड्डी चैंपियनशिप: भारत ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 76-13 से हराया
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

      July 23, 2025

      2027 रग्बी वर्ल्ड कप: एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ की मेजबानी करेगा युगांडा

      July 23, 2025

      अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

      July 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      • सिलीगुड़ी में फिर एटीएम लूट, बदमाशों ने लूटे 14 लाख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version