रांची। पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राऊन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बारियातू क्षेत्र के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोगों द्वारा ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेन्स की इकाई के साथ उस स्थान का घेराबंदी कर छापामारी की। छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद सभी छह लोग जिसमें चार महिला और दो पुरुष ब्राऊन शुगर के पाउडर को अल्मुनियम फोएल में लपेट कर छोटी-छोटी पुड़िया बना रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आरती देवी, शुगन देवी, नीतु नंद किशोर, नंद किशोर मिस्त्री, पृथ्वी कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल है। इनके पास से 11.27 ग्राम ब्राऊन शुगर, 90 हजार रुपये, छह मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version