Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ पहुंचे रांची
    Top Story

    केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ पहुंचे रांची

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2024Updated:June 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत
    -झारखंड को झामुमो, कांग्रेस राजद के लुटेरों से बचाना है : बाबूलाल मरांडी
    -स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
    रांची। मोदी सरकार 3.0 में झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को सेवा विमान द्वारा रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनों मंत्री ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष मंत्री द्वय का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में झारखंड से दो मंत्री को शामिल करने एवं महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी देने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। श्री मरांडी ने कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता का सम्मान है। श्री मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए राज्य में हाहाकार मचा है। दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा नल जल योजना के लिये भेजे गये करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। राज्य की जनता को झामुमो कांग्रेस और राजद के कुशासन,लूट भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनानी है। जो काम करने में विश्वास करती है। लूटने और कमाने में नहीं।

    महिला शक्ति ने मोदी सरकार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया : अन्नपूर्णा
    केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित कोडरमा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। कहा कि झारखंड की सरकार राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटकाने, भटकाने में लगी रहती है। झारखंड में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि झारखंड की चुनौतियां गंभीर है जिसे जन सहभागिता के बल पर केंद्र सरकार निपटेगी। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिला शक्ति ने मोदी सरकार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है।

    मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी : संजय सेठ
    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140 करोड़ देश वासी हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया। भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आयी। उन्होंने कहा कि जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए। कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार विकास विरोधी सरकार है जिसने पूरवर्ती भाजपा सरकार की किसानों महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से ज्यादा विकास कार्य मोदी सरकार 3.0 के 5 वर्षों में धरातल पर उतरेगा।
    कार्यक्रम में आरती कुजूर, सीमा पासवान, नवीन जायसवाल, समरी लाल, हेमंत दास, डॉ यदुनाथ पांडे, शिवपूजन पाठक, रामचंद्र केसरी, काजल प्रधान, गंगोत्री कुजूर, सत्यनारायण सिंह, सुनील साहू, अरुण झा, रमेश सिंह, मुनचुन राय, शोभा यादव, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, केके गुप्ता, बलराम सिंह,राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, ललिता ओझा, राहुल चौधरी, संदीप वर्मा, संजय जायसवाल,अनिता वर्मा, राम लगन राम, मदन सिंह, गोपाल सोनी उमेश यादव, विकास रवि, दीपक शाह, सुभाष अग्रवाल, रामजी प्रसाद, पप्पू वर्मा, बसंत मित्तल, मनोज दुबे, लक्ष्मी कुमारी, कमाल खान, मनोज दुबे, आरती सिंह, मंजू लता दुबे, सीमा सिंह, सरिता पांडे, रेनू तिर्की, नीलम चौधरी, सह प्रभारी सोनी हेंब्रम, सुचिता सिंह, कुमुद झा, रागिनी सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिमांड पर लाए गए सुशीला देवी के हत्यारोपित, सीन रीक्रिएट
    Next Article सीएम कल जमशेदपुर में फ्लाइ ओवर का करेंगे शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version