रांची। जमशेदपुर शहर में प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की शुरूआत होने वाली है। 16 जून को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जमशेदपुर में इसका शिलान्यास करेंगे। इसके लिए मानगो स्थित गांधी मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जहां से मुख्यमंत्री कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस बाबत तैयारियों का जायजा जिले के उपायुक्त और आला अधिकारियों ने गुरुवार को लिया।

बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व में इसका शिलान्यास किया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम तैयारियों की जानकारी ली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version