रांची। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूट्यूबर को दिये इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें करारा जवाब दिया है।

सांसद ने आपके लालच को उजागर किया, इसलिए आप ऐसा कर रही
बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वह हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं। साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में उनके चरित्र को अधिक दर्शाती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश की संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं।

क्या कहा था महुआ मोइत्रा ने
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान महुआ मोइत्रा सांसद निशिकांत दुबे के बारे में बोल रही थी। इसी बीच निशिकांत दुबे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के साथ ही उन्होंने झारखंड के बारे में भी अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने अपने उस बयान में सभी झारखंडवासियों को अपमानित किया, जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने उन पर पलटवार किया है।

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version