Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नीट पेपर लीक मामले का झारखंड कनेक्शन, देवघर से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
    Top Story

    नीट पेपर लीक मामले का झारखंड कनेक्शन, देवघर से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मास्टर माइंड सिकंदर का बेटा रांची के हरमू में चलाता है दुकान
    -हरमू हाउसिंग कॉलोनी में सिकंदर का घर भी है
    रांची। नीट पेपर लीक मामले के तार अब झारखंड से जुड़ रहे हैं। बिहार पुलिस ने देवघर से आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बन कर रह रहे थे। सभी आरोपी पटना के शास्त्रीनगर थाना में दर्ज मामले में संदिग्ध है। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के नालंदा जिले के छविलापुर थाना क्षेत्र स्थित बलदार विगहा निवासी पंकु कुमार, परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिंटू उर्फ बलदेव कुमार, नुरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा निवासी काजू उर्फ प्रशांत कुमार, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अजीत कुमार और राजीव कुमार उर्फ कारू का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया के नीचे अमित आनंद और नीतीश काम कर रहे थे। अमित आनंद लाइजनर का काम करता है। नीतीश अमित आनंद का दोस्त है। सिकंदर ने अनुराग और आयुष जैसे कई अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था। चिंटू के मोबाइल पर पेपर के जवाब आये थे। चिंटू ने जवाब पिंटू को दिये और फिर प्रिंटर साथ लेकर चल रहे पिंटू ने सारे सवालों के जवाब प्रिंट किये। चिंटू-पिंटू के जरिये भेजे गये सवालों के जवाब रातों रात पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल पहुंचा दिये गये। वहां पहले से मौजूद अनुराग और आयुुष जैसे छात्रों ने जवाब का रट्टा मारा और अगली सुबह एग्जाम देने गये।

    30-32 लाख में पेपर की डील की थी सिकंदर ने
    नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंद्र मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने 30 से 32 लाख रुपये में पेपर की डील की थी। इसके बाद चार अभर्थियों को उसने पेपर 40-40 लाख रुपये में बेचा था। बताया जा रहा है नीट का पेपर सबसे पहले झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था। सिकंदर यादवेंद्र ने दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को पेपर देने की बात कही है। 5 मई को होनेवाली नीट की परीक्षा के लिए सिकंदर यादवेंद्र ने चारों अभियर्थियों को 4 मई की रात को पटना के रामकृष्णा नगर में जाकर पेपर सौंपा। उस वक्त अमित आनंद और नीतीश कुमार भी उसके साथ मौजूद था। इसके बाद रातभर सभी को पेपर रटवाया गया, लेकिन 5 मई को पटना के बेली रोड से चारों अभियर्थियों को एक झारखंड नंबर की गाड़ी से हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद पेपर लीक के खुलासे हुए थे। जानकारी के मुताबिक सिकंदर का बेटा होमी आनंद हरमू में दुकान चलाता है। वही हाउसिंग कॉलोनी में सिंकदर का घर भी है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनजीटी के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां, झारखंड में हो रहा बालू का अवैध खनन
    Next Article आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर जमादार सस्पेंड
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version