रांची। मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम सीमैट 24 के अंतिम परीक्षा परिणाम में रांची के गोपालजी झा 99.99 पर्सेंटाइल अंक के साथ टॉपर्स लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक 5 और झारखंड टॉपर घोषित हुए। गोपालजी झा जो 2020 में भी ऑल इंडिया रैंक वन था। मैनेजमेंट एंट्रेंस वर्तमान में रांची और झारखंड के विद्यार्थियों को कैट, सीमैट, सी सैट आदि एप्टीट्यूड एग्जाम्स के लिए ट्रेनिंग देते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 15 मई 2024 को दो पालियों में 107 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 186 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। कुल 76745 अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए पंजीकरण कराया और 65127 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सीएएमटी के स्कोर 6 जून को घोषित किये गये। इसमें सफल परीक्षार्थी एआइसीटीई द्वारा संचालित सभी प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

झारखंड से सीमैट-2024 में टॉप परफॉर्मर्स छात्र-छात्राओं की आंशिक सूची
संजना (चंद्रपुरा, बोकारो) -97.15 पर्सेंटाइल
गौरव( रांची)- 95.01 पर्सेंटाइल
अनुष्का (रांची)- 93.68 पर्सेंटाइल

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version