पाकुड़। पाकुड़ में यार्ड में कार्य के दौरान रेलकर्मी केबीच खूब मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट की खबर आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी को हुई तो जवान पहुंचे और मामले को शांत कराया। रेल प्रशासन ने घटना की लिखित शिकायत देने की बात कही। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यार्ड में रैक को आगे पीछे करने के दौरान रेड सिग्नल को टच करने को लेकर कैरेज एंड वेगन के कर्मी और लोको पायलट, गार्ड के साथ पहले कहासुनी हुई और बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष की ओर से शिकायत की गयी है। एक लोको पायलट ने बताया कि रैक को रेडी करने के लिए मारसलिंग टू में रेडी करने के लिए पेपर दिया गया और इस दौरान गार्ड की मदद से गाड़ी को आगे पीछे किया गया, जबकि इससे पहले हॉर्न दिया गया था। लेकिन गाड़ी को रोकते ही 10 से 15 कैरेज एंड वेगन के कर्मी लोहे की रॉड लेकर आये और गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। वहीं कैरेज एंड वेगन के कर्मी ने बताया कि लोको पायलट की लापरवाही के चलते कार्य मे जुटे चार कर्मी बाल बाल बच गये। जब लोको को बताया गया कि इस तरह की लापरवाही नहीं करनी है तो वे आक्रोशित हो गये। उन्होंने कहा कि कैरेज एंड वेगन के कर्मियों द्वारा किसी के साथ मारपीट नहीं की गयी है, बल्कि उनके द्वारा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इसको लेकर शिकायत की जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


