Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»12 घंटे में अपहृत को कराया मुक्त, वारदात में शामिल छह अपराधी भी गिरफ्त में
    Top Story

    12 घंटे में अपहृत को कराया मुक्त, वारदात में शामिल छह अपराधी भी गिरफ्त में

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2024Updated:June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अपहृत युवक को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया और इस वारदात में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की है। बता दें कि जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतरो निवासी डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था। पवन रात के समय अपनी बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अपराधियों ने बाइक सहित उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में डॉ लक्ष्मण दास के लिखित आवेदन के आधार पर देवरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और पवन की सकुशल बरामदगी हो गयी।

    इस तरह हुई कार्रवाई
    प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरिमहुआ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। छापामारी टीम ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए अपने गुप्तचरों और तकनीकी सेल की भी मदद ली। साक्ष्यों के आधार पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर अपहृत युवक पवन कुमार दास को उसकीबाइक सहित सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान इस्तेमाल की गयी मारुति ओमनी वैन भी बरामद की गयी है। साथ ही छापेमारी कर जिले के अलग-अलग स्थानों से घटना में संलिप्त सभी छह अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक को बरामद किया गया है।

    इनकी हुई गिरफ्तारी
    1. महेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, ग्राम चचधरा, जरूआडीह, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह निवासी।
    2. सद्दाम अंसारी, उम्र 25 वर्ष, ग्राम जगपतारी, धाना पचम्बा, जिला गिरिडीह निवासी।
    3. राज कुमार वर्मा, उम्र 25 वर्ष, बेरहाडीह (बपईडीह), सियाटाड़, थाना नवडीहा निवासी।
    4. मोजफ्फर, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मानपुर, पिहरा, थाना गांवा निवासी।
    5. संजय पासवान उर्फ संजय प्रेमी, उम्र 26 वर्ष, पता दुहियो, चतरो, थाना देवरी निवासी।
    6. संजय राम, उम्र 36 वर्ष, कोसोगोंदो दिधी, चतरो, देवरी निवासी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाखून से नोचा, मुंह में भर दिया तंबाकू, साहिबगंज में नौ साल की बच्ची की निर्मम हत्या
    Next Article यूएपी एक्ट से संबंधित कांडों की डाटा इंट्री को लेकर हुई समीक्षा बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version