Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची को दिया बहुत बड़ा तोहफा, आठ करोड़ की लागत से बड़का तालाब की होगी स्थायी सफाई
    Jharkhand Top News

    रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची को दिया बहुत बड़ा तोहफा, आठ करोड़ की लागत से बड़का तालाब की होगी स्थायी सफाई

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीसीएल के सीएमडी ने सांसद की पहल पर सहमति जतायी
    -रांची डीसी और नगर निगम अधिकारी पूरी करेंगे कागजी कार्रवाई
    -जल्दी शुरू होगा कार्य, रांची झील को मिलेगी गंदगी से मुक्ति
    रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने पहले ही दौरे में रांची को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रांची झील यानी बड़का तालाब के प्रदूषित होते पानी और बार-बार उसमें उग रही जल कुंभी और उससे उत्पन्न गाद की सफाई की स्थायी व्यवस्था कर दी है। आठ करोड़ रुपये की लागत से इस सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया जायेगा। दरअसल मंत्री बनने के बाद संजय सेठ शुक्रवार को ही रांची पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

    रांची आगमन के दूसरे दिन यानी शनिवार को वह सुबह बड़का तालाब पहुंचे। वहां पर समाजसेवी सह भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा और बड़का तालाब कमेटी के लोगों ने उन्हें बड़का तालाब की स्थिति से अवगत कराया। उस दौरान रांची नगर निगम के अधिकारी और रांची के डीसी राहुल सिन्हा भी पहुंचे थे। संजय सेठ ने डीसी से यह जानना चाहा कि इसका स्थायी समाधान क्या है। उन्होंने बताया कि इसे पूरी तरह साफ रखने के लिए एक मशीन मंगवानी पड़ेगी। उसमें करीब आठ करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। रक्षा राज्यमंंत्री संजय सेठ ने तत्काल सीसीएल के सीएमडी से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि सीसीएल अपने सीएसआर फंड से आठ करोड़ रुपये देने की सहमति दे। सीसीएल के सीएमडी ने तत्काल उस पर हामी भर दी। उन्होंने रांची डीसी से भी बात की। तय हुआ कि रांची डीसी रक्षा राज्यमंत्री के पास आवेदन भेजेंगे। रक्षा राज्यमंत्री उसे सीसीएल के सीएमडी के पास अग्रसारित करेंगे। वहां से तत्काल फंड की व्यवस्था होगी। यह कार्य तत्काल शुरू होगा। उस दौरान वहां रांची के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, समाजसेवी राजीव रंजन मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समाज सेवी उपस्थित थे। उन सभी ने सांसद के इस प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कहा कि संजय सेठ ने सांसद होने का अपना फर्ज निभाया है और राजधानी रांची के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

    बता दें कि रांची झील यानी बड़का तालाब के प्रदूषित होने की कहानी चालीस-पचास साल से चली आ रही है। हर साल उसकी सफाई के लिए माथपच्ची होती है। आंदोलन होता है। कुछ पैसे खर्च कर बार-बार तालाब से जलकुंभी निकाली जाती है। उसका गाद साफ किया जाता है, लेकिन उसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाता था। अब रक्षा राज्यमंत्री बनने के तुरंत बाद संजय सेठ ने बड़ी पहल कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है। वैसे भी संजय सेठ ने अपने कार्यकाल में रांची शहर और आसपास के लिए बहुत कुछ किया है। रातू रोड को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाई ओवर, सड़क, चुटिया रेलवे लाइन के पास रेलवे से फ्लाई ओवर का निर्माण, रांची रेलवे का कायाकल्प, रांची-कोलकाता वंदे भारत ट्रेन, रांची-वाराणसी वंदे भारत टेÑन सहित कई ट्रेनों का तोहफा उन्होंने दिलवाया है। इसके साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कई योजनाओं का शिलान्यास कार्य भी उन्होंने संपन्न करवाया है। पांच साल में दो दर्जन से बड़ी योजनाओं का कार्य यहां प्रारंभ हुआ है। छोटी-छोटी योजनाएं तो बहुत हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने यह भी मिसाल छोड़ी है कि किसी भी समस्या का समाधान निकालने की वह पूरी कोशिश करते हैं। समस्याओं को टालते नहीं। दरअसल, वह जनहित के कार्य को सर्वोपरि मानते हैं और इसीलिए हर क्षण वह कार्य करने को उद्यत रहते हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू केंद्रीय समिति की बैठक रांची में 16 जून को
    Next Article जिला जज,डीएम व एसपी ने किया मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version