काठमांडू। नेपाल में सत्ता गठबन्धन के बदलने के दो महीने बाद सात में से छह प्रदेश की सरकार बदलने के बाद अन्तत: मधेश प्रदेश की सरकार भी बदलने वाली है। मुख्यमंत्री सरोज यादव ने सदन में विश्वास मत खो दिया है। सदन में पांचवीं बार विश्वास का मत लेने वाले सरोज यादव के पक्ष में 107 विधायकों में से सिर्फ 50 विधायकों ने ही पक्ष में मतदान किया।

सत्तारूढ़ जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के 20, नेपाली कांग्रस के 22 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के आठ विधायकों ने पक्ष में मतदान किया। माओवादी, एमाले, जनमत के 53 विधायकों ने विश्वास मत के विरोध में मतदान किया। इसके बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को आह्वान किया है। माना जा रहा है कि जनमत पार्टी के नेतृत्व में एमाले और माओवादी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा आज पेश किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version