Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नयी सरकार के काम संभालने के बाद एक सौ दिन की कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश
    देश

    नयी सरकार के काम संभालने के बाद एक सौ दिन की कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश

    adminBy adminJune 2, 2024Updated:June 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चुनाव नतीजों से पहले काम में जुटे पीएम मोदी
    -पूर्वोत्तर में बाढ़ और देशभर में प्रचंड गर्मी की समीक्षा समेत कई मुद्दों पर की बैठक
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही 4 जून को आयेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी से फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रविवार को ताबड़तोड़ सात बैठकें कर नये कार्यकाल की तैयारी भी शुरू कर दी। इन बैठकों में पीएम मोदी ने चक्रवात के हालात और हीटवेव की स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने अगली सरकार के एक सौ दिन के एजेंडे पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के अगले ही दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देशभर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री ने एक सौ दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए मंथन सत्र में भी भाग लिया। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली बैठक पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को लेकर हुई एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होनेवाले हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।

    प्रधानमंत्री मोदी की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन हुईं। मतदान खत्म होने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। लोकसभा चुनाव शुरू होने से बहुत पहले पीएम मोदी ने नयी सरकार के लिए एक सौ दिन का एजेंडा तैयार करने के वास्ते विभिन्न सरकारी मंत्रालयों को काम सौंपा था। उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद से पहले एक सौ दिनों के लिए कार्यक्रमों और पहलों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।

    बता दें कि पीएम मोदी को लेकर कहा जाता है कि वह कभी ब्रेक नहीं लेते। ऐसा देखने को भी मिला, जब लगातार डेढ़ महीने तक चले चुनावी घमासान में वह पूरी तरह से सक्रिय नजर आये। उन्होंने रोजाना अलग-अलग राज्यों में कई चुनावी रैलियां और रोड-शो किये। चुनावी अभियान के दौरान बिजी शेड्यूल के बावजूद जरूरी बैठक भी करते रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह पर आरोप लगा कर घिरे कांग्रेस नेता जयराम रमेश, चुनाव आयोग ने 150 डीएम की डिटेल देने को कहा
    Next Article दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अब भी कायम है मोदी का जादू
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version